हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात सरकार ने बढ़ाया DA, 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

गुजरात सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट बैठक के बाद DA में 2% बढ़ोतरी का फैसला लिया गया, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।

विज्ञापन

गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। दरअसल, गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह फैसला मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया गया। बैठक के बाद यह घोषणा की गई कि छठे एवं सातवें वेतन आयोग का लाभ प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2025 से केंद्रीय आधार पर महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।

सीएम भूपेंद्र पटेल के पोस्ट के अनुसार,

  • सातवें वेतन आयोग से लाभान्वित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
  • राज्य सरकार के छठे वेतन आयोग से लाभान्वित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
  • 3 माह अर्थात 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक के महंगाई भत्ते में अंतर की राशि का भुगतान अप्रैल-2025 के वेतन के साथ एक किश्त में किया जाएगा।
  • महंगाई भत्ते में इस वृद्धि का लाभ राज्य सरकार के कुल 4.78 लाख कर्मयोगियों, पंचायत सेवा व अन्य तथा लगभग 4.81 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों यानी पेंशनभोगियों को मिलेगा।
  • राज्य सरकार इन बकायों के लिए कर्मचारियों को कुल 235 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी, तथा वेतन भत्ता-पेंशन के लिए 946 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक भुगतान किया जाएगा।

 

946 करोड़ रुपये का भुगतान

गुजरात सरकार कर्मचारियों को तीन महीनों के एरियर के रूप में 946 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। वहीं, इस मामले पर राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय कर्मचारियों के हित में हैं। इसे लागू करने के लिए वित्त विभाग को आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola