मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। गुजरात में इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुजरात के नाडियाड के पास नेशनल हाइवे-48 पर 2 x 100 मीटर लंबे स्टील ब्रिज के शुरुआती 100 मीटर हिस्से का शुभारंभ किया गया। मालूम हो कि NH-48 दिल्ली, मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाली एक सड़क है। ये नया अपडेट NHSRCL (नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने दिया है।
‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज
NHSRCL ने बताया कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए NH-48 को पार करते हुए इस ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज का निर्माण किया जा चुका है। इस स्टील पुल में 100 मीटर लंबे 2 स्टील स्पैन शामिल किए गए हैं। इस स्टील ब्रिज की लंबाई 100 मीटर, ऊंचाई करीब 14.6 मीटर और चौड़ाई 14.3 मीटर है। इस पुल का वजन लगभग 1414 मीट्रिक टन है। स्टील पुल को 100 साल की उम्र के लिए डिजाइन किया गया है।
स्टील ब्रिज में क्या है खास?
NHSRCL के अनुसार, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के इस पुल का निर्माण सी5 सिस्टम पेंटिंग और इलास्टोमेरिक बियरिंग के साथ किया गया है। इसके अलावा इस निर्माण में करीब 57,200 TTHS (टोर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ) बोल्ट का इस्तेमाल किया गया है। पुल के निर्माण के लिए इन सभी सामग्रियों को 14.9 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए दो सेमी-ऑटोमेटिक जैक और ऑटोमेटिक मेकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया था। इसमें MAC-Alloy Bars के साथ 250 टन उठाने की क्षमता थी।
यह भी पढ़ें: गुजरात में अहमदाबाद से गांधीनगर का बढ़ेगा रूट, जुड़ेंगे 7 नए मेट्रो स्टेशन; सफर होगा आसान
7 स्टील पुलों पर काम शुरू
बता दें कि प्रोजेक्ट के तहत पूरे कॉरिडोर के लिए 28 स्टील पुलों के निर्माण की योजना बनाई गई है। इनमें से 11 स्टील पुलों का निर्माण महाराष्ट्र में हो रहा है। वहीं गुजरात में 17 पुलों का निर्माण किया जा रहा है। मालूम हो कि गुजरात में रेलवे/DFCC ट्रैक, हाइवे और भिलोसा उद्योग पर कुल 7 स्टील पुलों के निर्माण का काम शुरू हो गया है।
संबंधित खबरें
क्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
5 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
16 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines