Gujarat Election 2022: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का रविवार को गुजरात के सूरत में एक जनसभा में भाग लेने के दौरान काले झंडे और ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ स्वागत किया गया।
ओवैसी सूरत पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ रहे AIMIM उम्मीदवार के प्रचार के लिए शहर में थे। रविवार शाम को उन्हें पूर्व विधायक वारिश पठान के साथ एक सभा को संबोधित करना था।
https://twitter.com/ANI/status/1592024245693210624
हैदराबाद के सांसद ने जैसे ही मंच संभाला कि भीड़ में कुछ युवकों ने हूटिंग शुरू कर दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगाने लगे। उन्होंने ओवैसी की यात्रा के विरोध में काले झंडे भी लहराए। कहा जा रहा है कि भीड़ में मुस्लिम युवक भी शामिल थे।
पिछले हफ्ते ओवैसी पर हुआ था पथराव!
पिछले हफ्ते AIMIM के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वंदे भारत ट्रेन पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यात्रा कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन पर असमाजिक तत्वों ने पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया।
बता दें कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव को सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।
AIMIM मैदान में छोटी पार्टियों में से एक है। पार्टी ने कुछ अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है और अधिक उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की संभावना है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
5 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
10 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines