Gujarat Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए 12 और निलंबित कर दिए हैं। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा ने सात बागी नेताओं पर शिकंजा कसा था।
जानकारी के मुताबिक, बगावत करने वाले नेताओं को पार्टी ने टिकट देने से मना कर दिया था जिसके बाद इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही थी। सभी 12 बागी विधायक अपने-अपने विधानसभा सीटों पर भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने गए थे। बता दें कि इन 12 बागी नेताओं की सीटों पर 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है।
बगावत करने वाले नेताओं को 6 साल के लिए किया निलंबित
गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए एक प्रेस नोट में कहा कि 12 बागियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। पाडरा के पूर्व विधायक दीनू पटेल और बयाड के पूर्व विधायक धवलसिंह जाला भी उन 12 लोगों में शामिल थे जिन्हें पार्टी ने दंडित किया है।
अन्य में कुलदीपसिंह राउल (सावली), खाटूभाई पागी (शेहरा), एसएम खांट (लूनावाड़ा), जेपी पटेल (लूनावाड़ा), रमेश जाला (उमरेठ), अमरशी जाला (खंभात), रामसिंह ठाकोर (खेरालू), मावजी देसाई (धनेरा) और लेबजी ठाकोर (डीसा निर्वाचन क्षेत्र) शामिल हैं।
बता दें कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर 1 दिसंबर को और बाकी 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
(Ultram)
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
15 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
16 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
17 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
4 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines