Bilkis Bano Case Supreme Court Verdict : बिलकिस बानो मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। SC ने गुजरात सरकार के फैसले को रद्द करते हुए सभी 11 दोषियों को 2 हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को फटकार भी लगाई है। आइये जानते हैं 10 प्वाइंट में सुप्रीम कोर्ट का फैसला।
यह भी पढे़ं : प्रेग्नेंट थीं तब गैंगरेप किया, घरवालों की हत्या कर दी… फिर भी रिहा हो गए थे दोषी
पढ़ें सुप्रीम कोर्ट का फैसला
1. सुप्रीम कोर्ट ने माना कि दोषियों की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका सुनवाई लायक है।
2. SC ने 11 दोषियों की रिहाई देने वाले गुजरात सरकार के आदेश को खारिज कर दिया है।
3. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोषियों ने तथ्यों को छुपाकर रिहाई की मांग की थी।
4. जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि भविष्य में दोषी कोई अपराध न करे, इसलिए उन्हें सजा दी जाती है।
5. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हां, दोषियों को सुधरने का अवसर जरूर दिया जाता है, लेकिन पीड़िता की तकलीफ का ध्यान रखना चाहिए।
6. SC ने कहा कि गुजरात सरकार को दोषियों की रिहाई से पहले अदालत से राय लेनी चाहिए थी।
7. जिस राज्य में दोषियों को सजा मिली थी, उसी राज्य के पास रिहाई का अधिकार है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार को रिहाई पर फैसला लेना चाहिए था।
8. यह एक ऐसा केस है, जहां कोर्ट के आदेश का इस्तेमाल करके दोषियों को रिहा करके कानून का उल्लंघन किया गया।
9. सुप्रीम कोर्ट ने माना कि उन्हें स्वतंत्र रखना सही नहीं है।
10. SC ने सभी 11 दोषियों को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines