Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और सोमवार को शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली मुख्यालय में अपनी पार्टी के समारोह का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुजरात में बंपर जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया है। पीएम मोदी ने अपने गृह राज्य में 30 से अधिक रैलियां की थी।
https://twitter.com/ANI/status/1600768602663137280
गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीआर पाटिल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें पहली बार 12 सितंबर 2021 को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था। गुजरात के सीएम 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शपथ लेंगे। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शपथ समारोह में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा, “भूपेंद्र पटेल फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।” पटेल ने कहा कि भाजपा गुजरात की जनता के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करती है, साथ ही जनता को जनसेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का भरोसा भी दिलाती है। उन्होंने कहा, “गुजरात चुनाव के नतीजे बिल्कुल स्पष्ट हैं। लोगों ने गुजरात में विकास की यात्रा को आगे जारी रखने का मन बना लिया है।” हम जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। ये पार्टी की ऐतिहासिक जीत है।
भाजपा का लगातार सातवां कार्यकाल होगा
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले अमित शाह ने 140 सीटों का लक्ष्य रखा था जिससे कही ज्यादा ऊपर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। सुबह मतगणना शुरू होने के बाद से भाजपा सुबह से 150 सीटों से ऊपर बनी हुई है। अगर पार्टी 150 सीट जीतती है तो फिर 1985 में माधव सिंह सोलंकी के 149 सीटों की जीत का रिकार्ड टूट जाएगा।
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा को टक्कर दी थी। अरविंद केजरीवाल द्वारा भविष्यवाणी की गई 90 से अधिक सीटों से बहुत कम हो गई है। पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में जश्न शुरू होने पर वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, “आम आदमी पार्टी आज गुजरात के लोगों के वोट से राष्ट्रीय पार्टी बन रही है।”
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में शुरू किया ग्रीन एनर्जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर साल 10,000 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
10 hrs agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
1 day agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
2 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 days agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
3 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
3 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
3 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
4 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines