Earthquake: भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात गुजरात के कच्छ में भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कच्छ के अलावा जापान, यूनाइटेड स्टेट और ऑस्ट्रेलिया में भी भूकंप आया। इससे पहले म्यांमार में आए भूकंप में भारी तबाही मची और हजारों लोगों की जान चली गई। गुजरात के अलावा जापान, यूनाइटेड स्टेट और ऑस्ट्रेलिया में आए भूकंप में अभी तक किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं आई है। आइए जानते हैं कितनी रही भूकंप की तीव्रता।
गुजरात में आया भूकंप
बीती रात मंगलवार को करीब 12 बजे गुजरात के कच्छ में भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र राजकोट से 160 किलोमीटर उत्तर -पश्चिम में जमीन के नीचे 20 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि झटके तगड़े थे लेकिन किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई जो अच्छी बात रही। भूकंप के झटके तेज थे जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोग आधी रात को सो रहे थे उस समय अचानक से धरती डोलने लगी। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: सोने के दाम में अब तक का सबसे बड़ा उछाल: मुंबई में 24 कैरेट सोना 1 लाख रुपये के पार
जापान में भी आया भूकंप
जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत है। भूकंप 23 अप्रैल 2025 की सुबह आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत जरूर है लेकिन किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया में भूकंप
एक दिन पहले गुजरात के कच्छ में भूकंप आया और एक दिन बाद यानी 23 अप्रैल को आस्ट्रेलिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। आस्ट्रेलिया में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई।
इसका केंद्र सिंगलेटों से 31 किलोमीटर दूर साउथ वेस्ट में रहा। ये जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटकों से धरती हिलने लगी और लोगों में दहशत फैल गई।
अमेरिका में भी भूकंप के झटके
न सिर्फ जापान, गुजरात और आस्ट्रेलिया में भूकंप आया, अमेरिका में भी झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट में आए भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्टर स्केल मापी गई।
इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है जो अच्छी बात है लेकिन एक बात की टेंशन जरूर है कि इतने भूकंप आ क्यों रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया का मेंटल हेल्थ पर क्या असर? आने वाली जनरेशन के लिए और ज्यादा खतरा
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 hr ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
7 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines