Gujarat Bharuch Road Accident : गुजरात से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। भरूच में एक लग्जरी बस अचानक से पलट गई, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्राइवेट कर्मचारी रात की ड्यूटी के लिए अपनी कंपनी जा रहे थे। बस पलटने के बाद कर्मी बस में फंस गए और फिर वे शीशे तोड़कर खिड़की से बाहर निकले। इस घटना को लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।
हादसे से बस में फंसा स्टाफ
भरूच जिले के अटाली गांव के पास स्थित वैभव होटल के पास यह हादसा हुआ। कंपनी की लग्जरी बस नाइट शिफ्ट के लिए कर्मचारियों को लेकर जा रहा थी। इस दौरान मौसम खराब था और बारिश भी हो रही थी। रास्ते में कर्मचारियों से भरी बस अचानक से पलट गई, जिसमें स्टाफ फंस गया। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें : गुजरात में दो बसों की टक्कर, 3 की मौत, मोडासा-मालपुर हाईवे पर भीषण हादसा
खिड़की से बाहर आए कर्मी
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मोर्चा संभाला। कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए बस के शीशे तोड़े गए और फिर वे एक एक करके खिड़की से बाहर आए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई। कुछ कर्मियों को मामूली चोटें लगी हैं।
ड्राइवर की लापरवाही से हुई दुर्घटना
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि ड्राइवर की लापरवाही से बस पलट गई और कर्मचारियों को जोखिम उठाना पड़ा। आपको बता दें कि गुजरात में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे भरूच के निचले इलाकों में पानी भर गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया। बारिश की वजह से जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
यह भी पढ़ें : अहमदाबाद: 160 की स्पीड से आई जगुआर कार ने भीड़ को रौंदा, 2 पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की मौत
तेज बारिश में गाड़ी चला रहा था ड्राइवर
जब यह हादसा हुआ तब तेज बारिश हो रही थी। ड्राइवर विजिबिलिटी कम होने की वजह से रास्ता नहीं देख पा रहा था। इसकी वजह से बस पटल गई। अगर बरसात के दौरान ड्राइवर बस नहीं चलाता तो शायद यह हादसा नहीं होता।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 hr agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
23 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines