Gujarat Assembly Elections: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सूरत में एक बार फिर राजनीतिक भविष्यवाणी की है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ‘डायमंड सिटी’ सूरत में सात से आठ सीटें जीतेगी और राज्य में AAP की सरकार बनेगी।
केजरीवाल ने रविवार को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पेपर पर लिखकर दिया था कि उनकी पार्टी गुजरात में सरकार बनाएगी। उन्होंने कागज के एक टुकड़े पर अपनी भविष्यवाणी लिखी और मीडियाकर्मियों को दिखाई। केजरीवाल ने ये भी कहा कि गुजरात आम आदमी पार्टी के चीफ 33 साल के गोपाल इटालिया बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी और अल्पेश कथीरिया की भी बड़ी जीत होगी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1597107513152851969
भय और धमकी के माहौल से मुक्त करने का किया वादा
अरविंद केजरीवाल ने सूरत के व्यापारियों को राज्य में भय और धमकी के माहौल से मुक्त करने का वादा किया और गुजरात की महिलाओं और युवाओं से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि किसी भी निजी स्कूल को अपनी फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुनिश्चित करेंगे।” उन्होंने कहा कि केवल आप ही राज्य को बेरोजगारी से मुक्त कर सकती है।
केजरीवाल बोले- पेपर लीक करने वालों को 10 साल की होगी जेल
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सरकारी परीक्षा पेपर लीक करने वालों को 10 साल की जेल होगी। उन्होंने बेरोजगारों को नौकरी मिलने तक 3,000 रुपये भत्ता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “हम महंगाई से निपटने के लिए समयबद्ध समाधान दे रहे हैं और ये लोग (भाजपा) अरविंद केजरीवाल को गाली दे रहे हैं।” केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि आप और भाजपा के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, हम बहुत आगे हैं।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1597106496696819712
उन्होंने पहले दावा किया था कि लोग सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इतने डरे हुए हैं कि वे खुले तौर पर आप के लिए समर्थन स्वीकार करने से कतराते हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा आप के उदय से डर गए हैं। उन्होंने ये भी दावा किया था कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस कहीं नहीं है।
बता दें कि सूरत में 12 विधानसभा की सीटें हैं। यहां पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। यहां के कटारगाम से आप ने अपने प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को उतारा है जबकि वराछा रोड से अल्पेश कथीरिया और ओलपाड से धार्मिक मालवीय को टिकट दिया गया है।
इसुदन गढ़वी खंभालिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जो देवभूमि द्वारका जिले का हिस्सा है और जामनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
8 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
10 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
11 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
13 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines