Air India CEO Statement: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की AAIB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का बयान आया है। उनका कहना है कि बोइंग प्लेन में कोई खराबी नहीं थी। AAIB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विमान के रखरखाव में कोई समस्या नहीं मिली है। प्लेन में कोई तकनीकी खामी नहीं थी। प्लेन के रखरखाव से जुड़े सभी अनिवार्य काम पूरे किए गए थे। प्लेन की टेक्निकल चेकिंग भी की गई थी। प्लेन में भरे गए ईंधन में कोई कमी या खराबी नहीं थी। प्लेन के टेकऑफ रोल में भी कोई प्रॉब्लम नहीं थी।
दोनों पायलट ने पास किए थे फिटनेस टेस्ट
एयरलाइन के CEO विल्सन ने कहा कि अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए 12 जून को टेकऑफ हुई AI-171 फ्लाइट के दोनों पायलट ने प्लेन उड़ाने से पहले होने वाला ब्रेथलाइजर टेस्ट पास किया था। उनकी हेल्थ और फिटनेस रिपोर्ट में कोई नेगेटिव पॉइंट नहीं था। बेहद सावधानी से डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ एविएशन (DGCA) की निगरानी में एअर इंडिया के सभी बोइंग-787 प्लेन की चेकिंग की गई है। सभी प्लेन फ्लाई करने के लिए फिट हैं। इसलिए प्लेन क्रैश के बाद एअर इंडिया की वर्किंग पर उठ रहे सवालों और लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता हूं।
रिपोर्ट के दावे पर FAA का बयान आया
विमान हादसे की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर अमेरिका की फेडरल एविएशन मिनिस्ट्री (FAA) और बोइंग कंपनी ने सवाल उठाए हैं। दोनों ने अधिसूचना जारी करके दावा किया कि बोइंग कंपनी के प्लेन पर लगे ईंधन स्विच लॉक सुरक्षित हैं। AAIB की रिपोर्ट में अहमदाबाद विमान हादसे का मुख्य कारण फ्यूल स्विच का कट ऑफ होना बताया गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्लाइट के टेकऑफ होने के बाद 3 सेकंड के अंदर प्लेन के फ्यूल स्विच रन से कट ऑफ मोड में चले गए थे। इस वजह से ईंधन न मिलने के कारण इंजन बंद हो गए और प्लेन नीचे गिर गया।
रिपोर्ट के खुलासे के बाद उठा बड़ा सवाल
AAIB की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पायलट ने फ्यूल स्विच रन करके नीचे गिर रहे प्लेन को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन एक इंजन रिकवर हुआ, दूसरा रिकवर नहीं हो पाया, लेकिन रिपोर्ट के खुलासे के बाद सवाल उठा है कि आखिर स्विच रन से कट मोड में कैसे चले गए? बता दें कि 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में हादसा हुआ था। अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई थी। हादसे में विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। 19 आम लोगों ने भी जान गंवाई थी। एक यात्री किस्मत से बच गया था, लेकिन हादसा इतना भयानक था कि पूरी दुनिया हिल गई।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
10 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines