गुजरात के अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर सिविल अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने आज मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 211 मृतकों के डीएनए सैंपल मैच हो चुके हैं, जिनमें से 189 शव उनके परिवारजनों को सौंप दिए गए हैं। डॉ. जोशी ने बताया कि 8 परिवार निकट भविष्य में अपने स्वजनों के पार्थिव शरीर लेने आएंगे, जबकि दो परिवार कल तक शव स्वीकार करेंगे। 11 परिवार अभी भी अपने अन्य स्वजनों के डीएनए मैच होने का इंतजार कर रहे हैं। 189 मृतकों में 142 भारतीय नागरिक, 7 पुर्तगाल के, 32 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई और 7 नॉन-पैसेंजर शामिल हैं।
कौन-कौन सी जगहों के सौंपे गए शव
डॉ. जोशी ने बताया कि अब तक जिन शवों को सौंपा गया है, उनमें उदयपुर के 7, वडोदरा के 20, खेड़ा के 10, अहमदाबाद के 55, मेहसाणा के 6, बोटाद के 1, जोधपुर के 1, अरावली के 2, आनंद के 16, भरूच के 5, सूरत के 11, पाटन के 1, गांधीनगर के 6, महाराष्ट्र के 2, दीव के 14, जूनागढ़ के 1, अमरेली के 2, गिर सोमनाथ के 5, महीसागर के 1, भावनगर के 1, पटना के 1, राजकोट के 3, मुंबई के 9, नडियाद के 1, जामनगर के 2, द्वारका के 2, साबरकांठा के 1, लंदन के 2 और नागालैंड के 1 शव शामिल हैं।
डीएनए सैंपल मैचिंग का प्रोसेस बेहद संवेदनशील- डॉ. जोशी
डॉ. जोशी ने कहा कि डीएनए सैंपल मैचिंग की प्रक्रिया बेहद संवेदनशील और कानूनी पहलुओं से जुड़ी हुई है। इसलिए इसे गंभीरता और तेजी से पूरा किया जा रहा है। परिवारजनों को जल्दी से जल्दी उनके स्वजनों के शव सौंपने के लिए फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- कैसे बची थी विश्वासकुमार रमेश की जान? सामने आई नई वजह
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
12 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
14 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines