Civil Hospital Doctor On Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ था। एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई थी, जिसमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत 241 यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जिन्हें पहचान पाना मुश्किल है। ऐसे में सभी शवों और उनके परिजनों का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। इसे लेकर सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बड़ा अपडेट दिया है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले को लेकर सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 47 डीएनए मैच हो चुका है। उन 47 में से 44 के परिवारों से संपर्क किया जा चुका है। अब तक 24 मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Air India Plane Crash: ‘मैंने देखा कि वह फट गया…’ प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाले आर्यन अंसारी ने बताई आंखों देखी
परिवारों की सहायता के लिए 230 टीमों का गठन : आलोक पांडे
एअर इंडिया विमान दुर्घटना में राज्य आपातकालीन आयुक्त आलोक पांडे ने कहा कि वित्त, विरासत और बीमा से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए 22 ट्रेजरी अधिकारी रैंक के अधिकारियों की कमान में 22 टीमें बनाई गई हैं। इन प्रक्रियाओं को परेशानी मुक्त तरीके से पूरा करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। शव को ले जाने से लेकर अंतिम संस्कार तक परिवारों की सहायता के लिए 230 टीमों का गठन किया गया है।
हादसे के बाद प्लेन का मिला ब्लैक बॉक्स
आपको बता दें कि अहमदाबाद हादसे के बाद प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिल गया, जिसकी जांच चल रही है। इसके बाद पता चलेगा कि प्लेन क्रैश क्यों हुआ? इस हादसे में सिर्फ एक पैसेंजर राहुल विश्वास कुमार जिंदा बचा, जिससे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की।
यह भी पढ़ें : Air India Plane Crash: 28 शवों में से 3 के DNA सैंपल की हुई पहचान, बेटा बोला ‘मैं इतना दुखी हूं कि इसे…’
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
7 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
9 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines