अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 21 वर्षीय युवती ने वीडियो बनाकर अपनी दोस्त के घर की 14वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स में गुस्सा है। यूजर युवती को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के पीछे उसकी निजी वीडियो के वायरल होने का डर और लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग बताई जा रही है।
निजी पलों की बनाई न्यूड वीडियो
जानकारी के मुताबिक, पिछले दो साल से मोहित उर्फ मितराज मकवाना नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। इसी दौरान दोनों के बीच निजी पलों के न्यूड वीडियो बनाए गए। आरोप है कि मोहित ने यह वीडियो अपने दोस्त हार्दिक रबारी को दे दिए। बाद में हार्दिक ने युवती को फोन कर धमकी दी कि उसके पास वीडियो है और यदि वह नहीं मिली तो वीडियो वायरल कर देगा। हार्दिक ने उसे होटल में मिलने के लिए भी बुलाया और वहीं वीडियो दिखाया।
वीडियो रिकॉर्ड कर दी जान
वीडियो वायरल होने के डर से युवती मानसिक रूप से टूट चुकी थी। उसने मोहित से वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई, लेकिन मोहित ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस की मदद ली और पुलिस स्टेशन में मोहित के फोन से वीडियो डिलीट करवाया गया। बावजूद इसके, युवती के मन में डर और तनाव बना रहा। घटना वाले दिन युवती अपनी दोस्त के चांदखेड़ा इलाके में स्थित घर गई थी। सुबह जब उसकी दोस्त ने देखा कि वह कमरे में नहीं है, तो पता चला कि उसने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने कहा था—”यहां से कूदने पर हड्डी भी नहीं मिलेगी मेरी।”
पुलिस ने केस किया दर्ज
पुलिस ने मोहित मकवाना को आत्महत्या के लिए उकसाने और आईटी एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हार्दिक रबारी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। मृतका के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि उनकी बेटी को मानसिक प्रताड़ना दी गई थी। यह मामला न सिर्फ युवाओं को रिश्तों और सोशल मीडिया में सतर्क रहने की चेतावनी देता है, बल्कि समाज में बढ़ते साइबर अपराध की गंभीरता को भी उजागर करता है। पुलिस अब मोबाइल डेटा और वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके
मोहित को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
एसीपी डीवी राणा का कहना है कि मोहित मकवाना और हार्दिक रबारी के खिलाफ 104 और धारा 54 के तहत चांदखेड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मोहित को हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला है कि मोहित और युवती के बीच 2 साल से रिश्ता था और जरूरत पड़ने पर युवती ने 6 हजार नकद और अपनी सोने की चेन गिरवी रखकर उसे पैसे दिए थे। इस बारे में और जानकारी मोबाइल डिटेल, काजल और उसके मित्रों और जयराज से पूछताछ के बाद सामने आ पाएगी। मोहित ने यह भी जानकारी दी है कि कुछ दिन पहले ही हार्दिक ने उसे एक जगह मिलने बुलाया था। इस बीच मोहित के मोबाइल से हार्दिक ने वीडियो कब ट्रांसफर कर लिया उसे पता नहीं चला।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines