हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पंजाब-गुजरात उपचुनाव में AAP की जीत पर क्या बोले केजरीवाल? शाम को बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

गुजरात में आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरी बार विसावदर सीट जीती है। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया गुजरात की विसावदर सीट से उपचुनाव जीत लिया है। इसपर अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी है।

विज्ञापन

गुजरात में आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरी बार विसावदर सीट जीत ली है। अब गुजरात विधानसभा में आप के 4 एमएलए हो गए हैं। इस पर अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की शानदार जीत पर बधाई देते हुए अपना एक पोस्ट पर शेयर किया है। इस पंजाब और गुजरात उप चुनाव में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर अरविंद केजरीवाल ने गुजरात और पंजाब के लोगों को बधाई दी है। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग डबल मार्जिन से जीत हुई है। ये दिखाता है कि पंजाब के लोग हमारे कामों से काफी ख़ुश हैं और इस बार उन्होंने 2022 से भी ज्यादा वोट दिए। गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो गई है और उन्हें आप पार्टी में उम्मीद दिख रही है। दोनों पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़कर  “आप” को हराना चाहती थी, लेकिन लोगों ने दोनों पार्टियों को नकार दिया।

विज्ञापन

कब हुआ था चुनाव? 

गुजरात के जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट से आप पार्टी उपचुनाव जीत गई है। गोपाल इटालिया ने भाजपा के गढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है। बता दें, 19 जून को उपचुनाव मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें-  कौन हैं गुजरात के विसावदर से MLA बने गोपाल इटालिया? जिन्होंने BJP के गढ़ में AAP को दिलाई जीत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola