18-year-old Girl Falls Into 540 feet Borewell in Kutch: गुजरात के कच्छ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की 540 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है। यह लड़की बोरवेल में 490 फीट की गहराई पर फंस गई है। प्रशासन द्वारा बोरवेल में फंसी इस लड़की को निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बोरवेल में फंसने वाली लड़की कोई छोटी बच्ची नहीं, बल्कि एक 18 साल की बालिग लड़की है।
सोमवार सुबह की घटना
यह मामला कच्छ जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव का है। यहां सोमवार की सुबह लगभग 6.30 बजे 18 साल की लड़की 540 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। इस मामले को लेकर भुज के डिप्टी कलेक्टर एबी जादव ने मीडिया को बताया कि बोरवेल में गिरने वाली लड़की राजस्थान के प्रवासी मजदूरों के परिवार से है। उन्होंने आगे बताया कि 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरने वाली लड़की की उम्र को लेकर संदेह था कि कहीं वह बोरवेल के बीच न फंसी हो। लेकिन, कैमरे की मदद से लड़की की मौजूदगी की पुष्टि हो गई और पता लगा कि वह 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई है।
रेस्क्यू में जुटी NDRF और BSF की टीम
डिप्टी कलेक्टर एबी जादव ने बताया कि लड़की की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद से रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। टीम की तरफ से लड़की को बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की टीमों को भी बुलाया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर एबी जादव ने बताया कि लड़की बेहोशी की हालत में है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Wethear: अगले 2 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट; 3 डिग्री तक नीचे गिर सकता है पारा
राजस्थान की चेतना का केस
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक 3 साल की बच्ची चेतना खेलते समय 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। 10 दिन के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चेतना को बाहर निकाला गया था। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines