Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोसायटी में पानी का संकट गहरा गया है। बुधवार को लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व मई के महीने में भी सोसायटी में पानी संकट छाया था। लोगों का कहना है कि बिल्डर ने नोटिस भेजकर खानापूर्ति कर ली है। नोटिस में कहा गया है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है इस वजह से पानी नहीं आ रहा है।
टैंक भरने के बाद भी नहीं कम हुई समस्या
प्रबंधन की तरफ से टैंकर से ओवरहेड टैंक भरे गए है, लेकिन वह पूरी सोसायटी के लिए पर्याप्त नहीं है। लोगों का आरोप है कि पूरे दिन विरोध जताने के बाद शाम के समय पानी तो आया, लेकिन उसका प्रेशर बहुत कम है। सोसायटी में रहने वाले दिनकर पांडेय ने बताया कि पूरे परिसर में 15 टावर है। आए दिन लोगों की पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। मंगलवार देर रात बिल्डर की तरफ से नोटिस जारी कर कहा गया कि गंगाजल वाटर सप्लाई ठीक तरीके से नहीं आ रही है, इस वजह से पानी सप्लाई बाधित रहेगी।
बुधवार सुबह से होने लगी परेशानी
मंगलवार रात भेजे गए नोटिस के बाद बुधवार सुबह लोगों के घरों में पानी आना बंद हो गया। लोगों के यहां पीने तक के लिए पानी नहीं था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व बिल्डर प्रबंधन के सामने लोगों ने विरोध जताया। इसके बाद टैंकर भेजे गए, लेकिन वह कुछ ही टावर की पूर्ति कर पाए। दोपहर बाद पानी की सप्लाई आई तो प्रेशर नहीं आया।
गर्मी में हर साल होती है समस्या
लोगों का आरोप है कि गर्मी आते ही हर साल यह समस्या होने लगती है। पानी की समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले महीने भी सोसायटी में पानी की सप्लाई बाधित हुई थी। लोगों की मांग है कि इस समस्या का हल निकाला जाना बेहद जरूरी है।
सप्लाई कर दी गई है शुरू
ग्रेटर नोएडा के जल विभाग के अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पानी की सप्लाई सोसायटी में अब ठीक है। परिसर में लगे पंप हाउस में कई बार तकनीकी कमी आ जाती है, इस वजह से भी सप्लाई बाधित हो जाती है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
8 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
9 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines