Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से उड़ान भरने का सपना जल्द साकार होने वाला है, लेकिन शुरुआत में यात्रियों को केवल दिन के समय ही उड़ानों की सुविधा मिलेगी. फिलहाल एयरपोर्ट पर कैट-3 जैसे अत्याधुनिक नेविगेशन उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, जिनकी मदद से घने कोहरे या बेहद कम विजिबिलिटी के दौरान विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर सकते हैं.
जुलाई 2026 से इंटरनेशनल उड़ान
एयरपोर्ट दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है. पहले चरण में घरेलू और कार्गो सेवाएं शुरू की जाएंगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जुलाई 2026 तक शुरू होने की संभावना है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से अभी सिफ दिन में ही उड़ाने संचालित की जाएंगी.
दिन में ही उड़ानें, रात की तैयारी बाद में
पहले चरण में केवल दिन के समय उड़ानें संचालित होंगी. फिलहाल एयरपोर्ट पर कैट-3 उपकरण स्थापित नहीं हैं. ये उपकरण अत्यंत कम दृश्यता की स्थिति में लैंडिंग को संभव बनाते हैं. उपकरण लगने के बाद धीरे-धीरे रात की उड़ानें भी शुरू की जाएंगी. जैसे-जैसे आवश्यक प्रणालियां तैयार होंगी, उड़ानों की संख्या और अवधि दोनों में वृद्धि की जाएगी.
यात्री सेवाओं के लिए एयरलाइनों से करार
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर जैसी प्रमुख एयरलाइनों के साथ करार किया है. इन एयरलाइनों की उड़ानें ही एयरपोर्ट से सबसे पहले संचालित की जाएंगी.
पहले चरण में 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता
एयरपोर्ट के पहले चरण में प्रतिवर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, हालांकि प्रारंभिक वर्ष में करीब 60 लाख यात्रियों के आने-जाने की संभावना जताई गई है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और डीजीसीए की देखरेख में होगा.
देश के 10 बड़े शहरों के लिए उड़ानें
एयरपोर्ट की शुरुआत में देश के 10 प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी. धीरे-धीरे नेटवर्क को और शहरों तक विस्तारित किया जाएगा. सब कुछ सुचारु होने के बाद एयरपोर्ट को 24 घंटे संचालन के लिए खोला जाएगा.
ओआरएटी ट्रायल सफल
एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल रेडीनेस एंड एयरपोर्ट ट्रांसफर (ओआरएटी) के तहत टर्मिनल ट्रायल सफलतापूर्वक किया जा चुका है. इस दौरान एयरपोर्ट की सभी सुविधाओं, सुरक्षा प्रणाली, कस्टमर सर्विस, बैगेज हैंडलिंग और तकनीकी उपकरणों की जांच की गई. कर्मचारियों को नए माहौल में कार्य के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी प्रोजेक्ट अंतिम दौर में, 350 स्थानों पर लगेंगे 2739 कैमरे
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
24 mins agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 hr agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines