Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हुए चर्चित निक्की मर्डर केस में निक्की के बेटे की कस्टडी के लिए विपिन के परिजन जल्द ही कोर्ट का रूख करेंगे। सोमवार को विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र के घर के बाहर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा को तेरहवीं का नाम दिया गया। इसमें निक्की के परिवार के एक दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हुए। गांव के लोग भी यहां पहुंचे। बेटे की कस्टडी के साथ ही विपिन के परिजन विपिन के मौके पर नहीं होने और रोहित के सिरसा टोल पर होने के साक्ष्य एकत्र किए है।
जल्द दाखिल होगी जमानत अर्जी
इस केस में विपिन पक्ष के अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी ने बताया कि अभी हम साक्ष्य एकत्र कर रहे है। साक्ष्य एकत्र करने के बाद उनका मिलान कराया जाएगा। इसके बाद जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की जाएगी। दावा किया गया है कि घटना के समय रोहित सिरसा टोल पर था इस वजह से सबसे पहले उसकी जमानत अर्जी दाखिल होगी।
अभियोजन करेगा जमानत का विरोध
इस मामले में पुलिस भी मजबूत साक्ष्य एकत्र कर रही है। फोरेंसिक लैब में भेजे गए सैंपल के रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है। लैब रिपोर्ट इस केस में अहम कड़ी साबित होगी। पुलिस भी लोगों के बयान दर्ज कर व सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर मजबूती से अपना पक्ष कोर्ट में रखेगी।
क्या है निक्की मर्डर केस?
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को आग से जलकर निक्की की मौत हो गई। निक्की की हत्या का आरोप उसके पति विपिन भाटी पर लगा। मामले में निक्की के परिजन ने ससुराल पक्ष के पति विपिन, जेठ रोहित, ससुर व सास पर 35 लाख का दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज कराया। चारों आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, चलते ट्रक में घुसी कार, बैनेट यूनिवर्सिटी के 5 छात्र कार में थे मौजूद
संबंधित खबरें
गूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
33 mins agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
54 mins agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines