Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम की डीपीआर 3 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। इस कार्य के लिए चुनी गई सलाहकार एजेंसी सीपी एंड डीएस एसोसिएट्स को तीन माह में डीपीआर तैयार कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपनी है। इस पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने काम करना शुरू कर दिया है। शहर में यह स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को सुविधा होगी।
सवा एकड़ में बनेगा स्टेडियम
हॉकी स्टेडियम करीब सवा एकड़ जमीन पर बनेगा। इसकी अनुमानित लागत 10 करोड़ रुपये तय की गई है। प्राधिकरण का लक्ष्य इस परियोजना को अगले 18 महीनों के अंदर पूरा करने का है। डीपीआर के आधार पर विकासकर्ता एजेंसी का चयन किया जाएगा और फिर निर्माण कार्य शुरू होगा।
सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक बिजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम, दर्शकों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और प्रतियोगिताओं के संचालन हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह स्टेडियम भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी करने में सक्षम होगा।
‘खेलो इंडिया’ के तहत बढ़ रही खेल सुविधाएं
केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में हॉकी स्टेडियम विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में हॉकी के लिए कोई समर्पित मैदान नहीं है, ऐसे में यह स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात होगा।
ग्रामीण अंचलों में भी खेल को बढ़ावा
प्राधिकरण द्वारा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल सुविधाओं को बढ़ाने की योजना बनाई गई है। गांवों में खेल मैदानों के लिए भूमि आरक्षित की जा चुकी है और भविष्य में प्रत्येक गांव में कम से कम एक खेल मैदान विकसित करने की योजना है।
क्या बोली एसीईओ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि हॉकी स्टेडियम के लिए चयनित सलाहकार एजेंसी ने डीपीआर तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। हमारा लक्ष्य इस परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करना है, ताकि खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और सुविधाएं मिल सके।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छठी मंजिल से सीधे बेसमेंट में गिरी लिफ्ट, बाल-बाल बचे दो निवासी
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
10 mins agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
24 mins agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
1 hr agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
2 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
10 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
12 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
13 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
14 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
14 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines