Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) की अगली बोर्ड बैठक कल यानी 7 नवंबर को आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर मुहर लगने की संभावना है. बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक हाइड्रोजन बसों के संचालन, राया हेरिटेज सिटी परियोजना और आवासीय भूखंड योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी. प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक में इसके एजेंडे को अंतिम रूप दिया गया.
हाइड्रोजन बस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव हाइड्रोजन बस सेवा शुरू करने का है. एनटीपीसी ने यमुना सिटी क्षेत्र में चार लग्जरी हाइड्रोजन एसी बसों के संचालन का प्रस्ताव रखा है. ये बसें पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होंगी और एक बार ईंधन भरने पर लगभग 600 किलोमीटर तक चल सकेंगी. बसों से केवल भाप निकलेगी, जिससे वायु प्रदूषण पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा दायरा
प्रारंभिक चरण में यह एक तीन वर्षीय पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जाएगा. ईंधन भरने और रखरखाव की जिम्मेदारी एनटीपीसी की होगी, जबकि ड्राइवर और परिचालक की व्यवस्था यीडा संभालेगा. यदि यह मॉडल सफल रहता है, तो इसे दिल्ली-एनसीआर के अन्य हिस्सों तक भी विस्तारित किया जाएगा.
राया हेरिटेज सिटी पर चर्चा
बैठक में राया हेरिटेज सिटी परियोजना को धरातल पर उतारने की योजना भी एजेंडे में शामिल है. इस परियोजना में सड़क निर्माण के रूट में बदलाव करने पर विचार किया जाएगा ताकि प्रभावित क्षेत्रों को कम से कम नुकसान हो. साथ ही यह तय किया जाएगा कि परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में विकसित किया जाए या यीडा स्वयं इसे आगे बढ़ाए. इस बैठक के निर्णय यमुना सिटी के भविष्य और हरी-भरी स्मार्ट शहर योजना के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की कौन सी सड़क हुई 6 लेन, जानें कितने हजार लोगों को हुई राहत ?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
11 mins agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
28 mins agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
28 mins ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
34 mins agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
45 mins agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
59 mins agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 hr ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 hr agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 hr agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines