Greater Noida News : यमुना सिटी के सेक्टर 21 में 1 हजार एकड़ में बन रही फिल्म सिटी में 18 महीने के अंदर शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यहां शूट होने वाली पहली फिल्म कौन सी होगी। लाइट, कैमरा और एक्शन का प्लान पूरा तैयार है, बस उसको 18 महीने का इंतजार है। 26 जून की शाम पांच बजे होने वाले फिल्म सिटी के शिलान्यास की तैयारी पूरी कर ली गई है। फिल्मी जगत के कई नामी सितारें यहां शिरकत करेंगे।
अभी तक दूर से मिलती थी झलक
ग्रेटर नोएडा में अभी तक दूर से फिल्मों की झलक मिलती थी। फिल्म निर्माता रोहित सेट्टी ने कुछ समय पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक यूनिवर्सिटी में इंडियन एयरफोर्स फिल्म की शूटिंग की थी। इसके अलावा अक्षय कुमार की बेबी, अतरंगी समेत कई नामी फिल्मों के सीन ग्रेटर नोएडा में शूट हो चुके है। फिल्म सिटी बनने के बाद ग्रेटर नोएडा की दूर वाली झलक हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। पूरी फिल्म यहां शूट हो सकेगी।
नोएडा एयरपोर्ट से 15 मिनट की है दूरी
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 15 मिनट की दूरी पर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर 21 में फिल्म सिटी बन रही है। 1510 करोड़ की लागत से फिल्म सिटी का निर्माण होगा। यहां शूटिंग के लिए ताजमहल, वाराणसी के घाट के साथ देश के ऐतिहासिक किले और महल भी होंगे। इसके अलावा विदेशों की लोकेशन भी तैयार की जाएगी। फिल्म सिटी के अंदर हैलीकाप्टर सीन शूट करने के लिए रनवे बनाया जाएगा।
प्रोजेक्ट पूरा होने में लगेंगे 8 साल
फिल्म सिटी एक बड़ा प्रोजेक्ट है। एक हजार एकड़ में बन रही फिल्म को पूरा होने में 8 साल लगेगा। पहले फेज में 230 एकड़ जमीन पर 18 महीने में इतना काम पूरा कर लिया जाएगा कि शूटिंग शुरू की जा सके। फिल्म सिटी का निर्माण फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी कर रही है।
मुख्यमंत्री का है ड्रीम प्रोजेक्ट
यमुना सिटी में बन रही फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह अपनी 100 से अधिक सभाओं में इस फिल्म सिटी का जिक्र कर चुके हैं। यह कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश की तुलना अब मुंबई से की जा सकेगी। फरवरी के महीने में फिल्म सिटी पर कब्जा मिल चुका है।
संबंधित खबरें
राजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 hrs agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
5 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
5 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
6 hrs agoअग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- 'मच्छार' ने दिखा दिया भारत की ताकत का असर
7 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
9 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
10 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
11 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
12 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines