Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में सोमवार शाम पार्क में खेल रहे बच्चे की जान पर आफत आ गई। बच्चे को कुत्ते ने दौड़ा लिया। उसको काट भी लिया। इस हमले में बच्चे के पैर और हाथ में चोट लगी है। लोगों का आरोप है कि सोसायटी में आए दिन आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है।
10 साल के बच्चे के साथ हुई घटना
सोसायटी में योगेश परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 10 साल का पोता अंश भी टावर में ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। जब वापस लौट रहा था तो स्ट्रीट डॉग उसके पीछे पड़ गए। उसने जान बचाने की कोशिश की, तभी ठोकर लगने से वह नीचे गिर गया उसके हाथ और पैर में चोट लग गई।
लगातार बढ़ रहा है कुत्तों का आतंक
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में लगातार कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। आए दिन कोई ना कोई मामला सामने आता है। कुछ दिन पहले भी इसी सोसायटी में कुत्ते के दौड़ने पर महिला पोडियम से गिरकर घायल हो गई थी।
साइकिल छोड़कर भागा बच्चा
अंश के साथ जब घटना हुई तो वह खुद को बचाने के लिए साइकिल छोड़कर मौके से भाग गया। कुत्ते के हमले के दौरान साइकिल भी टूट गई। लोगों का आरोप है कि कई बार इस समस्या की शिकायत बिल्डर प्रबंधन से की गई है, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल रहा है।
ये भी पढ़ें: गैर इरादतन हत्या में दो भाइयों को 10 साल की सजा, जानें ग्रेटर नोएडा में कब हुई थी घटना
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में समस्या ही समस्या
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन समस्या ही समस्या सामने आती है। सोमवार को ईको विलेज 1 सोसायटी में बिजली का बिल नहीं देने पर NPCL ने पूरी सोसायटी की बिजली काट दी। वहीं दूसरी तरफ गैस पाइपलाइन डैमेज होने की समस्या सामने आ गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहना आफत हो गया है। आए दिन यहां लोगों को समस्या से जूझना पड़ता है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
8 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
9 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines