Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक दशक बाद एक बार फिर फॉर्मूला वन रेस की गूंज भारत में सुनाई दे सकती है. जापान की जीपी एफ-1 ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का दौरा किया है. यह दौरा 2025 में एफ-1 रेस की संभावनाओं का आंकलन करने के लिए किया गया.
2013 में आखिरी बार हुआ था आयोजन
भारत में आखिरी बार 2013 में एफ-1 रेस का आयोजन हुआ था. 2011 से 2013 तक लगातार तीन वर्षों तक इंडियन ग्रां प्री का आयोजन बुद्ध सर्किट पर हुआ था, लेकिन टैक्स और रेगुलेटरी विवादों के चलते यह आयोजन बंद हो गया. 2023 में मोटो जीपी भारत के सफल आयोजन ने एक बार फिर एफ-1 की वापसी की राह आसान कर दी है.
मोटो जीपी बनेगी आधार
मोटो जीपी की सफलता ने साबित कर दिया है कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेस के लिए पूरी तरह तैयार है. एफ-1 आयोजकों के साथ बातचीत अब तेजी से आगे बढ़ रही है. 2023 में आयोजित मोटो जीपी भारत के पहले संस्करण में इटली के मार्को बेज्जेक्की ने जीत हासिल की थी. इस इवेंट में एक लाख से अधिक दर्शकों ने भाग लिया, जिससे एफ-1 समूह का भरोसा और बढ़ा है.
स्थानीय व्यवसायों को मिलेगा लाभ
एफ-1 की वापसी से भारतीय मोटर स्पोर्ट्स के लिए ऐतिहासिक होगी. ग्रेटर नोएडा की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बूस्ट देगी. होटल, पर्यटन और स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा. जेपी स्पोर्ट्स सिटी पहले से ही इस क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण है और अब दर्शकों को इंतजार है उस पल का जब फिर से बुद्ध सर्किट पर एफ-1 कारों की गर्जना गूंजेगी.
ये भी पढ़ें: नोएडा के नामी ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की अमेरिका में मौत, टाॅप 100 में थे शामिल
संबंधित खबरें
अलर्ट! दिल्ली म आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद
6 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
6 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines