Gorakhpur Police News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में आम जनता के सामने पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक मामला सामने आया है। जिले के एक थाने में फरियादियों के सामने ही थाना प्रभारी और थाने के एक दरोगा में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के बाद एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा यूपी के ही गोंडा (Gonda) जिले से दो सिपाहियों के बीच मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि यह वीडियो दो-तीन माह पहले का बताया गया है।
थाना प्रभारी की आवाज को अनसुना करने का आरोप
घटना गोरखरपुर के सहजनवां थाना परिसर की है। थाने में गुरुवार को फरियादी मौजूद थे। दरोगा राम प्रवेश सिंह अपनी कुर्सी पर बैठकर फरियादियों से बात कर रहे थे। इसी दौरान थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी अपने कमरे से निकले और दरोगा राम प्रवेश को आवाज दीं। थाना प्रभारी का आरोप है कि उन्होंने कई बार आवाज दीं, लेकिन दरोगा ने उन्हें अनसुना कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी दरोगा के पास पहुंचे।
थाने के स्टाफ ने बमुश्किल दोनों को अलग किया
इसी बात को लेकर थाना प्रभारी और दरोगा में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा। दोनों एक-दूसरे को धमकी देने लगे। गालीगलौज करते हुए दोनों में मारपीट हो गई। थाना प्रभारी और दरोगा में मारपीट को देखकर सभी लोग दंग रह गए। बाद में थाने के स्टाफ ने दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद अलग किया। आरोप है कि मारपीट के बाद अलग होने पर दोनों के बीच गालियां देने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। थाने में इस घटना की जानकारी के बाद एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जांच के आदेश दिए हैं।
गोंडा में दो सिपाहियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सामने आया है। यहां वर्दी पहने दो सिपाहियों में किसी बात को लेकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक गोंडा देहात कोतवाली क्षेत्र के दर्जी कुआं पुलिस चौकी पर दो सिपाहियों में यह लड़ाई हुई थी। सिपाहियों के बीच चले लात-घूंसों का वीडियो लोगों ने ट्विटर पर पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया, जिसके जवाब में गोंडा पुलिस ने लिखा है कि वीडियो दो-तीन माह पुराना है। थाना प्रभारी की रिपोर्ट के बाद दोनों को लाइन हाजिर किया गया है।
संबंधित खबरें
झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
34 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
43 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
2 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines