AAP Raised Question On Kala Academy in Panaji : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाल ही में पणजी में कला अकादमी के पुनर्निर्मित इमारत का उद्घाटन किया था। लेकिन अब यह कला अकादमी विवादों में आ गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर ने कला अकादमी की नई इमारत की गुणवत्ता और संरक्षकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है।
पालेकर ने आरोप लगाया है कि गोवा मे प्रमोद सावंत के नेतृत्व में चल रही बीजेपी की सरकार में एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। गोवा भ्रष्टाचार का हब बनता जा रहा है । बिना टेंडर निकाले ही कला अकादमी का पुनर्निर्माण किया गया, जनता के करोड़ों रुपए खर्च किए गए। लेकिन उद्घाटन के महज दो महीने के अंदर उसमें स्लैब का हिस्सा गिर गया, छत से पानी लीक हो रहा है और ऑडिटोरियम में सांप तक के निकलने का मामला सामने आ रहा है। विपक्ष ने इसे खराब निर्माण कार्य बताते लोगों की जान के साथ खिलवाड़ बताया।
गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने भी सावंत को घेरा
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के महासचिव दुर्गादास कामत ने भी प्रमोद सावंत को निशाने पर लिया है। कामत ने कहा हमने कला अकादमी में काम की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल खड़े किए। पहले छत गिरना और अब पाइपलाइन में लीकेज गंभीर चिंता पैदा करने वाला है। अब पुनर्निर्मित कला अकादमी का ऑडिट कराया जाना चाहिए। उम्मीद है कि ऐसा दिन नहीं आएगा जब पूरा ताजमहल एक दिन ढह जाएगा और सरकार इसके लिए मौसम को दोष देने लगेगी!
भाजपा बोली, विपक्ष के पास मुद्दा नहीं
इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी ने सफाई दी है। भाजपा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, जानबूझकर इस तरह के मुद्दों को तूल दिया जा रहा है। गोवा भाजपा के प्रवक्ता गिरिराज पइ वेरनेकर ने कहा कि पुनर्निर्मित के बाद इमारत को कला अकादमी को सौंपने से पहले रूटीन चेक किया गया था। जांच के दौरान फायर फाइटिंग सिस्टम का वाल खुला था, तभी पानी चालू कर दिया गया।
दरअसल सोशल मीडिया पर कला अकादमी के दीनानाथ मंगेशकर ऑडिटोरियम के दो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ऑडिटोरियम के छत से पानी लीक हो रहा है। बाद में उसे सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। दूसरे वीडियो में ऑडिटोरियम के अंदर सांप रेंगता दिख रहा है और लोग उसे पकड़ने की कोशिश करते नजर आते हैं।
संबंधित खबरें
'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
35 mins agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
1 hr agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
3 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines