Ghaziabad: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच यूपी से दो बड़े आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और प्रदेश के जिलों की पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी क्रम में गाजियाबाद में थर्मल स्कैनर ड्रोन (Thermal Scanner Drone) से निगरानी की जा रही है। इस ड्रोन का इस्तेमाल हाई सिक्योरिटी जांच के लिए किया जाता है। गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि दिल्ली के नजदीक होने के कारण जिला संवेदनशील है।
देर शाम से रात कर वाहनों की हवाई निगरानी
आपको बता दें कि थर्मल स्कैनर कैमरों का इस्तेमाल एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के लिए किया जाता है। दिल्ली से सटा होने के कारण गाजियाबाद में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट है। रविवार देर शाम से रात तक गाजियाबाद के विभिन्न व्यस्त और अतिव्यस्त मार्गों इन्हीं थर्मल स्कैनर ड्रोन कैमरों से निरगानी की गई। ताकि किसी भी हथियार या विस्फोटक की आसानी से पहचान की जा सके। इसके अलावा मार्गों पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। जानकारों का कहना है कि थर्मल स्कैनर कैमरों से कपड़ों के अंदर भी देखा जा सकता है कि किसी ने हथियार तो नहीं छिपा रखा है।
हिंडन एयरबेस और भेल की सुरक्षा बढ़ाई
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि एयरफोर्स का हिंडन एयरबेस और भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की विशेष सुरक्षा की गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली से सटी गाजियाबाद की सभी सीमाओं पर 24 घंटे सुरक्षा निगरानी की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों युपी से गिरफ्तार हुए आतंकियों के बाद सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए गए थे। दिल्ली और गाजियाबाद की सीमाओं को जोड़ने वाले सड़कों पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
MP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 hr agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 hr agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
2 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
3 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines