Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में देर रात लालकुआं के पास डायमंड फ्लाईओवर से नीचे तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को रौंद डाला। दोनों की मौके पर ही मौत गई। वहीं ब्रेक लगाने के बाद अनियंत्रित कार कई बार पलटने गई। कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा देर रात करीब 11 बजे हुआ। मोनू कुमार (24) और अनिल सिंह (26) आर्य फार्म के पास खाना खाने के लिए एक ढाबे पर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे।
एटा के रहने वाले थे दोनों दोस्त
जानकारी के मुताबिक मरने वाले दोनों युवक यूपी के एटा जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे। लाल कुआं की एक फैक्ट्री में एक साथ काम करते थे। अनिल के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) रह गए हैं। जबकि मोनू की शादी उसके गांव की रहने वाली एक लड़की के साथ तय की गई थी।
मोनू की नौकरी लगवाने के लिए अनिल उसे लाया था
थाना कवि नगर प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि दोनों युवक रात को खाना खाने के लिए एक ढाबे पर जा रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ईको कार ने उन्हें रौंद डाला। दोनों की मौत हो गई। वहीं कार के चालक ने ब्रेक लगाए तो कार कई बार पलटे खा गई। हादसे में कार का चालक गंभीर रूप से घायल है। उसकी पहचान दिल्ली निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लाल कुआं इलाके में अनिल और मोनू एक साथ रहते थे। अनिल यहां पहले से नौकरी कर रहा था। वह मोनू को भी नौकरी लगवाने के लिए एटा से लेकर आया था।
शादी की 10वीं सालगिरह के लिए खरीदी थी साड़ी
अनिल के साले पप्पू सिंह ने बताया कि अनिल 25 सितंबर को अपनी शादी की 10वीं सालगिरह पर घर जाने वाला था। रविवार को वह दिल्ली के चांदनी चौक से पत्नी के लिए साड़ी खरीदकर लाया था। अनिल के परिवार वालों की शिकायत पर ईको चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) और 279 (रैश ड्राइविंग) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार को जब्त कर लिया है और चालक का इलाज चल रहा है। इलाज खत्म होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
इस साल 203 लोगों की गई है जान
जानकारी के मुताबिक इस साल 31 जुलाई तक गाजियाबाद में कुल 478 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 203 लोगों की जान चली गई, जबकि 345 लोग घायल हुए। पिछले साल इसी अवधि के दौरान जिले में 463 दुर्घटनाएं हुई थीं। इन हादसों में कुल 227 लोगों की मौत हुई और 300 घायल हुए। ट्रैफिक पुलिस ने इस साल एक सर्वेक्षण किया और 16 ब्लैकस्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की।
संबंधित खबरें
क्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
48 mins agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
1 hr ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
2 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
4 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
13 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
14 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
15 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines