Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में चोरों ने कॉलोनी से एक ही रात में कारों से बैटरियां चोरी कर लीं। अगले दिन सुबह जब कॉलोनी के लोगों ने अपनी कारों को स्टार्ट किया तो वह चालू नहीं हुईं। बोनट खोले तो बैटरी गायब थीं। लोगों को जानकारी हुई तो एक-एक करके 20 मामले सामने आ गए। लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
हिंडन एयरबेस की दीवार के पास बसी है कॉलोनी
घटना गाजियाबाद के करहैड़ा कॉलोनी की है। कॉलोनी हिंडन एयरबेस की दीवार के किनारे बसी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 20 अगस्त की रात को सभी कारें हिंडन एयरबेस की दीवार के किनारे खड़ी हुई थीं। अगली सुबह एक वैगनआर कार के मालिक ने कार का स्टार्ट किया तो वह चालू नहीं हुई। चेक किया तो उसकी बैटरी गायब थी। जानकारी पर अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद एक-एक करके बाकी लोगों ने भी शिकायत की कि उनकी कार में भी बैटरी गायब है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो बाइक सवार चोर
जानकारी के मुताबिक कॉलोनी में रहने वाले जंग बहादुर चौहान की स्विफ्ट डिजायर कार, अमनदीप, संजय, नरेंद्र चौहान, शमशुद्दीन और ओमकार सिंह समेत 20 लोगों की कारों से बैटरी चोरी हो गईं। लोगों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में दिखा कि बाइक सवार दो चोरों ने घटना को अंजान दिया है। इसके बाद थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
एसपी ने दिए गैंग को पकड़ने के आदेश, गश्त भी बढ़ाई
कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं गाजियाबाद के एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें बनाई गई है। जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तार की जाएगी। वहीं एसपी सिटी ने इलाके में तत्काल प्रभाव से पुलिस गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
6 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
7 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
10 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
12 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines