हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

false7 महीने में बनी 5 मंजिल… अचानक झुक गई इमारत… : जयपुर में ऐसे टला बड़ा हादसा

पुलिस और प्रशासन की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया.
विज्ञापन

जयपुर के मालवीय नगर में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब वहां बन रहे एक होटल की इमारत एक तरफ झुक गई. इमारत में चौड़ी दरार पड़ गई, और इमारत गिरने ही वाली थी. इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. वहां के लोगों ने इसकी शिकायत की. प्रशासन ने समय रहते एक्शन ले लिया और एक बड़ा हादसा टल गया.

क्रेन से सपोर्ट

जैसे ही इमारत झुकने की जानकारी प्रशासन को मिली तो मौके पर तुरंत टीम पहुंच गई. प्रशासन ने इमारत के आसपास के 200 मीटर के एरिया को पूरा सील कर दिया. पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगवाई और इमारत को उससे सपोर्ट दे दी.

जांच में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इस होटल का निर्माण बिना किसी मंजूरी के किया जा रहा था. जब होटल के बगल में बेसमेंट की खुदाई हो रही थी तो यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि होटल का काम इतनी तेजी से किया जा रहा था कि सात महीने में ही पांच मंजिल बना दी गई.

विज्ञापन

50 परिवार किए शिफ्ट

पुलिस और प्रशासन ने तुरंत एरिया को सील करके वहां से लोगों को हटा दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां पास में रह रहे 50 से ज्यादा परिवारों को हटाकर, दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया. 

फिर गिराई इमारत

शिकायत मिलने के बाद वहां मौके पर पहुंची टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई. टीम ने सबसे पहले इमारत को दो क्रेनों की मदद से सपोर्ट दिया. इसके बाद टीम ने उस इमारत को गिराने का फैसला किया. इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से गिरा दिया गया. इसमें बड़ी गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होते-होते बच गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola