Noida News: नोएडा में रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल मिठास के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। ईडी ने पूरी तैयारी के साथ यह कार्रवाई की है।
गलत तरीके से इस्तेमाल हुई रकम
ईडी की जांच में सामने आया है कि इस प्रोजेक्ट में घर खरीदारों, निवेशकों और वित्तीय संस्थानों से प्राप्त भारी-भरकम रकम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। ईडी की जांच में पता चला कि मेसर्स उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड और इसके निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने परियोजना में निवेश किए गए फंड्स को इधर-उधर घुमाया गया। परियोजना को अधूरा छोड़ दिया। इससे हजारों खरीदारों को भारी नुकसान हुआ।
126 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
अब तक इस मामले में कुल 126 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी है। ताजा कार्रवाई में अनिल मिठास से जुड़ी एचयूएफ की संपत्तियों को भी शामिल किया गया है। बता दें कि अनिल मिठास का उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और आईटी सेक्टर में सक्रिय है।
2018 में भी हुई थी कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब अनिल मिठास कानूनी शिकंजे में फंसा है। वर्ष 2018 में यूपी रेरा के आदेशों की अवहेलना के चलते भी उसको गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा ग्रुप की सहयोगी कंपनियों जैसे कि आईवीआर प्राइम आईटी सेज पर भी मनी लांड्रिंग के संकट के बादल मंडरा रहे है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह? जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
30 mins agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
2 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
3 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
3 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
6 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines