कोटा: बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव विजयदशमी पर्व इस बार पांच अक्टूबर यानी कल बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन की परंपरा सदियों पुरानी हैं, शहर में जगह जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार किए गए है। राष्ट्रीय मेला दशहरा 2022 के तहत मेला परिसर विजयश्री रंगमंच पर इस बार रावण दहन रिमोट से स्टेप बाय स्टेप होगा। रावण का पुतला पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर कार्य करेगा। जिससे रिमोट से पुतले की आतिशबाजी को नियंत्रित किया जा सकेगा।
बता दें कोटा में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई है। रावण दहन के लिए पुतले में मनोरंजक आतिशबाजी लगाने का काम भी सोमवार रात से प्रारंभ हो गया। निगम प्रशासन न इस बार पुतले में अतिरिक्त आतिशबाजी लगाने को कहा है। जिससे मेला स्थल पर पहुंचने वाले लोगों का भरपूर और अधिक समय तक मनोरंजन हो सके।
वहीं मेला समिति की मेयर व अध्यक्ष मंजू मेहरा ने बताया कि इस बार पुतले में अतिरिक्त पटाखे लगाने को कहा गया है। ताकि मेला स्थल पर पहुंचने वाले लोगों का लंबे समय तक मनोरंजन हो सके। रावण का पुतला पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर काम करेगा। जिसकी मदद से दूर से ही पुतले के पटाखों को नियंत्रित किया जा सकता है। एक रिमोट सिस्टम पटाखों से कदम दर कदम पुतला जलाएगा। इसमें मुंह से रावण का पुतला निकलेगा।
दरअसल, कोरोना काल के दो साल बाद आयोजित हो रहे मेले में इस बार भीड़ भी अधिक आने की संभावना है। इसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे दशहरा मैदान में आसपास के क्षेत्र को 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है। साथ ही कंट्रोल रूम में पांच बड़ी एलईडी स्क्रीन से निगरानी रखी जाएगी। दशहरे मैदान में एक पुलिस थाना और 6 चौकियां बनाई गई है, जिससे किसी भी तरह की अपराधिक घटना होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
10 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
10 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
11 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
14 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
14 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
14 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
15 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines