Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकल रही तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल हो गया। जानकारी के मुताबिक दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। फिलहाल इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। स्थिति नियंत्रण में हैं। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बाजार में मच गई भगदड़, गाड़ियां भी टूटीं
जानकारी के मुताबिक लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आशियाना के बंगला बाजार इलाके में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। तभी चंद्रिका मंदिर के सामने अचानक दो पक्षों में बवाल हो गया। देखते ही देखते ही बाजार में अफरातफरी और भगदड़ का माहौल हो गया। बीच बाजार दोनों ओर से पथराव होने लगा। जानकारी के मुताबिक इस दौरान वहां खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
स्थिति नियंत्रण में, हो रही बवालियों की पहचान
आनन-फानन में कई थानों का फोर्स और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों ओर के लोगों को मौके से खदेड़ा। वहीं पुलिस की सख्ती को देख बवाली भी मौके से भाग खड़े हुए। इलाके में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बवाल करने वालों की पहचान की जा रही है। वहीं बवाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
9 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
13 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
46 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
50 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines