Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट 4 गांव की बड़ी समस्या दूर होने जा रही है। सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर गांव में सीवर की समस्या का स्थाई रूप से हल करने के लिए प्राधिकरण ने कार्य शुरू कर दिया है। इन गांवों को मेन सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। यह काम दिसंबर 2026 तक पूरा होगा। मेन सीवर लाइन से जुड़ने के बाद इन गांवों में सीवर की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।
लंबे समय से थी मांग
सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर गांव से सीवर की समस्या सामने आती रहती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इसके स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल 2 की तरफ से इन गांवों को 130 मीटर रोड से गुजर रही मेन सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है।
5 करोड़ से अधिक होंगे खर्च
वर्क सर्किल 2 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया कि इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू करा दिया है। इस पर लगभग 5.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य विगत माह ही शुरू हो गया है और दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यदि काम में लेट होगा तो संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा।
क्या बोली एसीईओ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर की आंतरिक सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने से गांव वासियों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिल जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे न सिर्फ रास्तों पर गंदा पानी भरने की परेशानी खत्म होगी बल्कि गांव का वातावरण भी अधिक स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक हो सकेगा।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
11 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
12 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
12 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines