के जे श्रीवत्सन, भीलवाड़ा: शाहपुरा के निकटवर्ती अरवड में खेल भावना तार-तार होते हुए दिखी। शाहपुरा के अरवड में स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता (Rajiv Gandhi Rural Olympic Games 2022) में खेले जा रहे दो टीमों के बीच आज सुबह हुए कबड्डी मैच के दौरान विवाद हो गया। मालूम हो कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से जिले में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 2022 चल रही है।
जानकारी के मुताबिक कबड्डी मैच के दौरान एक खिलाड़ी के आउट हो जाने के बाद भी उसे प्रतियोगिता से बाहर नहीं किया गया तो इसको लेकर अन्य खिलाड़ियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए उसे बाहर निकालने की मांग की। लेकिन वह फिर भी प्रतियोगिता का हिस्सा बना रहा इसके बाद दोनों टीमों में एक दूसरे के प्रति रोष व्याप्त हो गया और मैच के दौरान ही लात घुसों तक की नौबत आ गई।
वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव भी किया लेकिन दोनों टीमों के बीच रोष इतना था कि मामला बिगड़ गया और टेंट तंबू के पाइप व कुर्सियां तक एक दूसरे के ऊपर फेंके और मामला गरमा गया। वहीं दोनों टीमों के बीच हुए झगड़े को लेकर सोशल मीडिया पर विडियो भी वायरल हुए हैं। लेकिन अभी तक किसी भी टीम द्वारा किसी तरह का मामला किसी के खिलाफ दर्ज नहीं हुआ है।
गौरतल है कि राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के प्रथम चरण का समापन हो गया है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता दूसरा चरण 12 से 15 सितंबर तक है। बता दें कि वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा की अनुपालना में राज्य खेलों की तर्ज पर ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय ग्रामीण ओलपिंक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेलों का आयोजन 29 अगस्त से 2 अक्टूबर तक होगा।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
7 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
8 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
9 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
10 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
11 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
11 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines