Delhi Yamuna Ammonia Level: यमुना में अमोनिया के मामले में दिल्ली की सीएम आतिशी मंगलवार शाम चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलीं। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत अन्य आप नेता मौजूद थे। चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद सीएम आतिशी ने कहा कि यमुना में अमोनिया के मुद्दे पर हम मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलें हैं।
सीएम ने आगे कहा कि इस हमने दिल्ली में पानी के मुद्दे पर चर्चा की। हमने चुनाव आयोग को बताया कि हरियाणा से आने वाले यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर किस तरह से जहरीले लेवल पर पहुंच गया है। अगर हमें ऐसा ही दूषित पानी मिलता रहा तो हमारे कई जल उपचार संयंत्र बंद हो जाएंगे और दिल्ली के 30% हिस्से को पानी नहीं मिलेगा।
क्यों संयंत्र हुए बंद
सीएम आतिशी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से यमुना में अमोनिया का स्तर 7ppm तक पहुंच गया है। उनका कहना था कि दिल्ली जल बोर्ड के जल संयंत्र केवल 2ppm तक अमोनिया के पानी को ही साफ करने की क्षमता रखते हैं। इससे अधिक अमोनिया जहरीला होता है, जो लोगों की सेहत के लिए हानिकारक हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया आश्वासन
सीएम आतिशी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमें आश्वासन दिया है कि वह हरियाणा के सीएम से इस मुद्दे पर बात कर आगे दिल्ली वालों के हित में ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अधिकारियों ने माना कि पीने का पानी लोगों की मूलभूत सुविधा है और इस पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें बीते कुछ दिनों से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पानी की किल्लत है।
ये भी पढ़ें: 12 घंटे के देने होंगे 2 लाख, घर जाने की अनुमति नहीं, इन शर्तों पर मिली ताहिर हुसैन को कस्टडी पैरोल
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
26 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
59 mins agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
18 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
18 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
20 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines