DUSU Election Results 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉर्थ कैंपस राजनीतिक रंगमंच में तब्दील है। डीयू के मल्टीपर्पस हॉल में सुबह 8 बजे से दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव की वोट काउंटिंग शुरू हुई। दोपहर 3 बजे रिजल्ट जारी हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान विजयी रहे। डूसू चुनावों में तीन पद पर एबीवीपी और एक सीट पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की है। बता दें 153100 रजिस्ट्रर्स वोटर्स में से 39.45% ने 18 सितंबर को वोटिंग की थी।
NSUI के राहुल झांसला उपाध्यक्ष पद, ABVP के कुणाल चौधरी सचिव और दीपिका झा संयुक्त सचिव पद चुनाव जीते हैं। अब जब चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं तो एक सवाल यह उठता है कि क्या (DUSU Election) ये चुनाव सिर्फ चार पदों (प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी) की जंग है, या फिर नेशनल पॉलिटिक्स का मिनिएचर मॉडल?
डूसू अध्यक्ष पद में कौन जीता? Who won the DUSU Elections 2025
जानकारी के अनुसार इस बार डूसू अध्यक्ष पद के लिए ABVP के आर्यन मान और NSUI की जोस्लिन नंदिता चौधरी और लेफ्ट अलायंस की अंजली के बीच कांटे की टक्कर रहे, जिसमें आर्यन मान ने बाजी मारी और वह करीब 16 हजार से अधिक वोटों से विजयी रहे हैं। बता दें वोटिंग के दौरान नॉर्थ कैंपस पर ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। इससे पहले प्रचार में छात्रों ने वाई-फाई, हॉस्टल सुविधाओं और कैंपस सेफ्टी समेत हर साल की तरह अपनी कई डिमांड दोहराई।
50% जेंडर कोटा होने के बावजूद सिर्फ 7 महिलाएं चुनाव मैदान में क्यों?
चुनावों के दौरान डीयू में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात रही। बता दें दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व में ऑर्डर दिया था कि नतीजे आने के बाद कोई विजय जुलूस (Victory Processions) नहीं निकालेगा। DUSU Elections 2025 में इस बार कुल 21 कैंडिडेट्स हैं जिनमें 50% जेंडर कोटा होने के बावजूद सिर्फ 7 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।
क्या होता है डूसू का काउंटिंग प्रोसेस, कौन आगे?
नतीजों से पहले ABVP ने दावा किया था कि वह इस बार 4-0 का स्वीप लगाकर अपनी जीत पक्की करेगी लेकिन वह एक सीट हार गई। उधर, मतगणना के दौरान X (पूर्व ट्विटर) पर #DUSUChunav ट्रेंड करता रहा। इसी दौरान मीम्स जैसे “NOTA > सबके प्रॉमिसेस” वायरल हुए।
ये भी पढ़ें: 22 हफ्ते के बाद अबॉर्शन का क्या है नियम? दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
25 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
16 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
17 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines