New Delhi MLA Parvesh Verma Family: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। इस चुनाव में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार मिली है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को करारी हार मिली है। अरविंद केजरीवाल को हराकर भाजपा उम्मीदवार परवेश साहिब सिंह वर्मा ने शानदार जीत दर्ज की है। परवेश सिंह वर्मा की जीत पर उनका परिवार बहुत खुश है। हाल ही में उनकी बेटियां त्रिशा और सानिधि वर्मा ने केजरीवाल की हार और पिता की खुशी जाहिर की है।
केजरीवाल की हार पर क्या बोलीं परवेश की बेटियां?
अरविंद केजरीवाल की हार पर परवेश वर्मा की बेटियां त्रिशा और सानिधि कहा कि हम नई दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। दिल्ली के लोग झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले व्यक्ति को दोबारा मौका देने की गलती कभी नहीं करेंगे… हमें पता था कि स्पष्ट जीत होगी, बस हम सही समय का इंतजार कर रहे थे। इस बार दिल्ली के लोगों ने झूठ को जीतने नहीं दिया…”
यह भी पढ़ें: इंदौर में सब इंस्पेक्टर की पिटाई पर सियासत तेज; कांग्रेस ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल
परवेश वर्मा की फैमिली में कौन-कौन
परवेश वर्मा की शादी स्वाति सिंह से हुई है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी हैं। उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटियां त्रिशा और सानिधि वर्मा और एक बेटा शिवेन सिंह वर्मा हैं। खुद परवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। परवेश वर्मा की सास मध्य प्रदेश में भाजपा की विधायक हैं। वहीं उनके ससुर विक्रम वर्मा मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
8 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
12 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
22 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines