Weather Updates: देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी है तो वहीं राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते दो दिन बारिश हुई और गुरुवार को भी तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में मई 36 साल में सबसे ठंडा रहा है। 1987 के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है। इस बार अधिक बारिश के कारण औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा है।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को पूरी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, पूरे हफ्ते गर्मी और हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है।
लोग बोले- क्या जुलाई-अगस्त में होगी बारिश
दिल्ली के रहने वाले भूषण नरूला ने कहा कि मई के महीने में इससे पहले ऐसा मौसम उन्होंने कभी नहीं देखा था। यह जलवायु परिवर्तन के कारण है। मैंने इस तरह का मौसम पहले कभी नहीं देखा। अब हम सोच रहे हैं कि क्या जुलाई और अगस्त में बारिश होगी?
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मौसम में बदलाव ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहा है। बलजीत सिंह ने कहा कि मैंने अपने जीवन में मई में इस तरह का मौसम कभी नहीं देखा। ऐसा पहली बार देख रहा हूं। यह ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहा है। एक अन्य स्थानीय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का कारण प्रदूषण और पेड़ों का कटना है। चारूलता ने कहा कि ये सभी बदलाव जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहे हैं। लोग पेड़ों को काट रहे हैं, प्रदूषण बढ़ गया है और ये सभी बदलाव इसी का परिणाम हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1664094801787240448?s=20
मई में केवल 9 दिन पारा 40 डिग्री के पार
आईएमडी के अनुसार, मई में केवल नौ दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक देखा गया। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में काफी बदलाव किया है। इसकी वजह से ही दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। जून के पहले हफ्ते में गर्मी से राहत रहेगी।
यह भी पढ़ें: Centres Ordinance: अरविंद केजरीवाल आज तमिलनाडु के CM स्टालिन से करेंगे मुलाकात, जानें क्या है एजेंडा?
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
14 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
20 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines