Weather Update North India: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का एक और दौर शुरू हो गया है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक, मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर अब सीधे मैदानी इलाकों की हवाओं में महसूस किया जा रहा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण हालात गंभीर हो गए हैं. कहीं सड़कें बर्फ की चादर में दफन हैं तो कहीं उड़ानों के पहिए थम गए हैं. कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे जाने से ठंड और अधिक बढ़ गई है.
श्रीनगर एयरपोर्ट से इंडिगो सहित कई उड़ानें रद्द
- भारी बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को बंद करना पड़ा है. खराब विजिबिलिटी और दिल्ली में लागू NOTAM के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से इंडिगो सहित कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में 3 फुट तक बर्फ जम चुकी है, जिससे बिजली और पानी की सप्लाई ठप है.
हिमाचल प्रदेश: 535 सड़कें बंद, 6 करोड़ का नुकसान
- हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी तबाही का मंजर लेकर आई है. लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुताबिक, प्रदेश में 4 नेशनल हाईवे सहित कुल 535 सड़कें बंद हो गई हैं. विभागीय मशीनें मशीनें युद्धस्तर पर बर्फ हटाने में जुटी हैं, लेकिन लगातार गिरती बर्फ बाधा बन रही है. अब तक राज्य को करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है.
उत्तराखंड: SDRF ने संभाला मोर्चा, बर्फ में फंसे वाहनों का रेस्क्यू
- देवभूमि में पर्यटकों का उत्साह अब डर में बदल रहा है क्योंकि भारी बर्फबारी के बीच कई वाहन फंस गए हैं. नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी में SDRF की टीमें तैनात हैं. रामगढ़-मुक्तेश्वर और धनाचूली के पास फंसे 20 से 25 वाहनों को JCB की मदद से सुरक्षित निकाला गया है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले कुछ दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में राहत की उम्मीद कम है. पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा न करने की हिदायत दी गई है.
तेज हवाओं से मैदानी इलाकों में नीचे गिरा पारा
कड़ाके की सर्दी में बारिश के चलते पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर का तापमान फिर नीचे चला गया है और गलन बढ़ गई है. हालांकि शनिवार सुबह आसमान साफ नजर आया और लोगों को तेज हवाओं से भी राहत मिली लेकिन ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हवा की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच बनी हुई है. इसका असर एयर क्वलिटी पर भी दिख रहा है और लोधी रोड, एनएसआईटी द्वारका जैसे कई इलाकों में एक्यूआई अब मध्यम स्तर पर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है.
संबंधित खबरें
ट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
6 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
21 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 day agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines