Delhi NCR Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और तपती धूप से लोगों को राहत मिली है। मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है। तेज हवा और आंधी चल रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ घंटों में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम के कारण दिल्ली में 22 उड़ानें डायवर्ट की गईं, जिनमें 8 लखनऊ, 9 जयपुर, 2 चंडीगढ़ और 1-1 वाराणसी, अमृतसर और अहमदाबाद की फ्लाइट्स शामिल हैं।
दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। इन इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, पूरी दिल्ली के साथ एनसीआर में लोनी देहात, हिंडन, बहादुरगढ़ के इलाकों में तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, मां प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान
इन इलाकों में हो सकती है बारिश
नोएडा, दादरी, छपरौला, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, मट्टनहेल, झज्जर, पिलखुआ, चरखी दादरी, भिवाड़ी, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाड़ी, बावल, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर के आसपास के क्षेत्रों में अगले एक से दो घंटे के अंदर बादल बरस सकते हैं।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की संभावित लिस्ट आई सामने, जानें हरियाणा में किसे कहां से मिल सकता है टिकट
संभव हो तो लोग यात्रा से बचें : IMD
आईएमडी ने सलाह दी है कि लोग घरों में ही रहें। अगर संभव हो तो यात्रा से बचें। 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। आंधी और तेज गरज के साथ बारिश भी होगी। सामान्य तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
जानें कितना रहा तापमान
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जोकि सामान्य से 3 डिग्री अधिक पारा है। वहीं, न्यूनतम पारा 23 डिग्री रहा। एक दिन पहले शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री था। आईएमडी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 13-14 अप्रैल एवं यूपी और उत्तराखंड में 14 अप्रैल को ओले पड़ सकते हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में 13 से 15 अप्रैल के बीच जमकर बारिश होगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
18 mins agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
1 hr agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
8 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
15 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
17 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
21 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
21 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
1 day ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines