Vijay Nair: शराब नीति घोटाला में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ED ने कोर्ट के समक्ष 28 पन्नों की एक रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया गया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी क्यों जरूरी थी। इस रिपोर्ट को पढ़ते हुए जांच एजेंसी के वकील ने जिस शख्स का बार-बार नाम लिया वह था इस केस से जुड़ा एक अन्य आरोपी विजय नायर। जांच एजेंसी का आरोप है कि विजय नायर सीएम का करीब था और उसने ही इस मामले में रिश्वत की रकम एकत्रित की थी।
डील में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
आइए आपको बताते हैं कि यह विजय नायर आखिर कौन है। दरअसल, विजय नायर आप पार्टी से जुड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर का पूर्व सीईओ है। शराब नीति घोटाला में साल 2022 में सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार किया था। ईडी के वकील ने आरोप लगाया है कि विजय नायर इस पूरे मामले का बिचौलिया है, जिसने इस मामले की डील में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
घोषणापत्र और नीतिगत मामलों को देखने लगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय नायर आम आदमी पार्टी से साल 2014 से जुड़ा था। बताया जाता है कि साल 2018 में वह पार्टी का संचार प्रभारी था और मीडिया इवेंट के लिए फंडरेजिंग करता था। 2019 में विजय नायर सोशल मीडिया से अलग हुआ और फिर पार्टी के घोषणापत्र और नीतिगत मामलों को देखने लगा।
अनियमितताओं और साजिश रखने का आरोप
2020 में दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद उसकी पार्टी के शीर्ष नेताओं में गिनती होने लगी। वह ओएमएल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओनली मच लाउडर इवेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड समेत आधा दर्जन कंपनियों कर डायरेक्टर रह चुका है। 2022 में सीबीआई ने विजय नायर को शराब के ठेकों के आवंटन में कथित अनियमितताओं और साजिश रखने के मामले में गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें: कोर्ट रबड़ स्टैंप नहीं, जितनी रिमांड मांगे उतनी दे दे; 10 पॉइंट में जानें Arvind Kejriwal ने अपने बचाव में क्या कहा?
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
3 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
3 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
17 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
19 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
21 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
23 hrs agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines