Delhi: रेलवे ट्रैक पर रिल्स बनाना दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से रिल्स बना रहे दोनों युवकों की मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि शाहदरा में 22 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट करने के दौरान दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए थे। मृतकों की पहचान वंश शर्मा (23) और मोनू (20) के रूप में हुई है। ट्रैक पर इनके मोबाइल भी मिले। मामले की आगे की जांच जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1628945048028200960
कांटी नगर फ्लाइओवर के पास की है घटना
दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांटी नगर फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर मोबाइल फोन पर फिल्म बनाते समय दो युवक ट्रेन से कुचल गए। पुलिस ने बताया कि मृतक 23 साल का वंश शर्मा बीटेक थर्ड सेमेस्टर का छात्र था जबकि 20 साल का मोनू सेल्समैन था। दोनों दिल्ली के कांटी नगर एक्सटेंशन के रहने वाले थे।
पुलिस के मुताबिक, घटना 22 फरवरी की है और पुलिस को इसकी सूचना शाहदरा थाना, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 4.35 बजे मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने कहा कि ट्रैक पर दोनों मृतकों के मोबाइल भी मिले। पुलिस ने कहा कि आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने पर पता चला कि दोनों युवक मोबाइल पर रिल्स और शॉर्ट फिल्म शूट करते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक लाइव वीडियो बनाने के लिए भी रेलवे ट्रैक पर आते थे। हादसे के बाद जांच पड़ताल के दौरान दोनों के मोबाइल ट्रैक पर मिले हैं।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines