नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह को बेनकाब किए जाने के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपराध पर जीरो टोलरेंस नीति का नतीजा है। उनके सुरक्षित भारत दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए एजेंसी ने देश के 10 राज्यों में एक स्पेशल कैंपेन चलाकर मानव तस्करी में लिप्त 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके पूरी टीम को बधाई।
55 जगह की गहन छानबीन के बाद NIA ने 44 को पकड़ा
बता दें कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने और देश में ह्यूमैन ट्रैफिकिंग नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) बुधवार को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर एक खास तलाशी अभियान चला। इस अभियान के तहत कुल 55 जगह की गहन छानबीन के बाद संयुक्त टीम ने त्रिपुरा से 21, कर्नाटक से 10, असम से 5, पश्चिमी बंगाल से 3 और तमिलनाडु से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो मानव तस्करी में लिप्त थे। इनके अलावा पुद्दुचेरि, तेलंगाना और हरियाणा में भी ऐसा एक-एक- आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
पहले असम पुलिस ने एक तो फिर NIA ने किए थे 3 केस दर्ज
जहां तक कार्रवाई के मूल की बात है, 9 सितंबर 2023 को असम पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) द्वारा मानव तस्करी का एक मामला दर्ज किया गया था। ये मामला भारत-बांग्लादेश सीमा के पार अवैध प्रवासियों की घुसपैठ और पुनर्वास के लिए जिम्मेदार मानव तस्करी नेटवर्क से संबंधित था। इन घुसपैठियों में रोहिंग्या मूल के लोग भी शामिल हैं। इस नेटवर्क का जाल देश के विभिन्न हिस्सों तक फैला हुआ है, जिसमें भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्र भी शामिल हैं। मामले की जटिलता को समझते हुए 6 अक्टूबर को औपचारिक NIA ने गुवाहाटी में जांच शुरू की थी। एनआईए की जांच से पता चला कि इस अवैध मानव तस्करी नेटवर्क के विभिन्न मॉड्यूल तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में फैले हुए थे और वहां से संचालित हो रहे थे। इसके बाद चेन्नई, बैंगलोर और जयपुर के NIA ब्रांचों में भी तीन और केस दर्ज किए गए।
मिले डिजिटल डिवाइस और विदेशी करंसी
बुधवार को देशभर में एक साथ कार्रवाई कर एजेंसी ने 44 लोगों को गिरफ्तार करके इनसे मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पैन ड्राइव जैसे डिजिटल डिवाइस, 4550 यूएस डॉलर और 20 लाख रुपए से ज्यादा की भारतीय करंसी बरामद की है। इसके बाद गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों पर मोदी सरकार बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतेगी। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए एनआई ने पांच अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 hr agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines