Tomato Price Update: देशभर में टमाटर की कीमतों को लेकर हाहाकार की स्थिति है। दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में 200 रुपये तक टमाटर की कीमतें पहुंच चुकी हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार किसान सहकारी विपणन संगठन (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में सस्ता बिकवाएगी।
500 स्थानों पर हो रही बिक्री
जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर और खुदरा बाजारों समेत अन्य स्थानों पर तत्काल प्रभाव से टमाटर की सब्सिडी वाली दर 90 रुपये प्रति किलोग्राम से घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। टमाटर की कीमतें कम करने का फैसला देशभर में 500 से ज्यादा स्थानों पर स्थिति के दोबारा आकलन के बाद आया है।
टमाटर की कीमतों में और कमी
केंद्र ने आम लोगों को राहत देने के लिए रविवार से राष्ट्रीय राजधानी और कुछ अन्य शहरों में खुदरा बाजारों में रियायती दरों पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि देश में कई स्थानों पर, जहां कीमतें असाधारण रूप से बढ़ी थीं, वहां टमाटर को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचने के सरकार के हस्तक्षेप के कारण टमाटर की थोक कीमतों में कमी आई है।
इन शहरों में हो रही है बिक्री
बताया गया है कि राष्ट्रीय स्तर के किसान सहकारी विपणन संगठन (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में कई स्थानों पर टमाटर की बिक्री आज से शुरू हो गई है।
सरकार की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति
बता दें कि देश में 500 से अधिक स्थानों पर स्थिति का दोबारा आकलन करने के बाद, रविवार 16 जुलाई, 2023 से इसे अस्सी (80) रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का निर्णय लिया गया है। एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नेफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा के अलावा कल से इसे और ज्यादा शहरों में विस्तारित किया जाएगा।
परिवारों के बजट पर पड़ा असर
बता दें कि टमाटर की कीमतों में अचानक और भारी उछाल ने देशभर के लाखों परिवारों पर गहरा प्रभाव डाला है, जिससे उनके बजट पर वित्तीय दबाव पड़ा है। मानसून की बारिश और खराब मौसम के कारण शनिवार को खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें प्रमुख शहरों में 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक के स्तर पर रहीं, जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे भारत में टमाटर की औसत कीमत 117 रुपये प्रतिकिलो है।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
13 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
20 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines