Delhi Traffic Live Update, 8 Feb 2023: दिल्ली में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। यहां आए दिन कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम रहता है। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों तक लग जाते हैं। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए News 24 आपको दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक की पल-पल अपडेट देगा।
इन सड़कों से करें परहेज, यहां देखें लाइव अपडेट…
घर से सुबह ऑफिस निकलते या सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले अगर आपको अपने गंतव्य तक जाने के रास्ते का ट्रैफिक का हाल मिल जाए तो आप न केवल जाम से बच सकते हैं। मार्ग डायवर्ट कर जाम से बच भी सकते हैं। इसी को देखते हुए न्यूज 24 एक मुहिम चालू कर रहा है। जिसमें आपको एनसीआर के पलपल का अपडेट देखने को मिलेगा।
और पढ़िए –Delhi Traffic Live Update: दिल्ली शहर में कहां-कहां है ट्रैफिक, यहां जानें पल-पल का अपडेट
Delhi Traffic Live Updates, 8 Feb 2023:
कहां-कहां है जाम
देर शाम 7 बजे: दीपाली चौक से एपीजे पब्लिक स्कूल तक जाने वाली सड़क जाम है। चिराग दिल्ली से ग्रेटर कैलाश 2 जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम है। सोनिया विहार पुस्ता मार्ग पर ट्रैफिक स्लो है। मोती बाग पर जाम है, यहां वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। इसके अलावा बुधवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक जनक सेतू फ्लाईओवर बंद है। जिससे तिलक नगर से दिल्ली कैंट जाने वाला ट्रैफिक बाधित है। इस सेतू को प्रयोग करने वाले लोग क्रिबी प्लेस से दिल्ली कैंट होकर जेल रोड पर जा सकते हैं।
दोपहर 3 बजे: करोल बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के बाहर जाम लगा है। बाहरी रिंग रोड पर मजनूं का टीला से कश्मीरी गेट जाते हुए वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं। इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में खजूरी खास से भजनपुरा के बीच ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा है। विकास मार्ग पर ट्रैफिक स्लो है।
सुबह 10 बजे-मुखर्जी नगर में न्यू लाइफ हॉस्पिटल के आसपास जाम है, सोनिया विहार पुस्ता मार्ग पर जाम है, शंकर विहार में वाहन रुक-रुकर चल रहे हैं, मोती नगर चौक पर बॉटलनेक बना हुआ है। इसके अलावा एनएच 47 पर धौला कुआं से दिल्ली और दिल्ली से महिपालपुर जाते हुए ट्रैफिक स्लो है। द्वारका से पालम फ्लाईओवर के बीच जाम है। ओखला मोड से प्रहलादपुर जाते हुए ट्रैफिक जाम है।
जानें कितनी विकराल है समस्या
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली दिल्ली जाम के मामले में दुनिया के बड़े शहरों में 11वां स्थान पर है। यहां शाम के समय करीब 77% और सुबह के समय औसतन 53% प्रतिशत सड़कों जाम रहती हैं। यहां जाम का कारण अवैध पार्किंग, खराब सड़कें, मॉनसूनी बारिश, वाहन खराब होना आदि है।
और पढ़िए –एनसीआर में कई जगह लगा जाम, सड़कों पर रेंगते दिखाई पड़े वाहन
यहां करें शिकायत
दिल्ली: ट्विटर हैंडल @dtptraffic, 24×7 Control Room : +91-11-25844444,1095
नोएडा: ट्विटर हैंडल @noidatraffic, यातायासत हेल्पलाइन नंबर-9971009001.
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines