दिल्ली में तुर्कमान गेट के पास अवैध अतिक्रमण हटाने पर हुए बवाल के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम सामने आया है. वहीं, तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास MCD की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर, BJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘धार्मिक ढांचे को छुआ तक नहीं गया, और कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जों के खिलाफ की गई.’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे देश में एक ‘जमात’ है जिसे ‘BBC- भड़काऊ भाईजान कमेटी’ कहते हैं, जो लोगों को भड़काती है और अवैध गतिविधियों का समर्थन करती है. यह ‘BBC’ तब एक्टिव होती है जब CAA और वक्फ कानून पास हुए थे. हमने देखा है कि कैसे एक समाजवादी पार्टी के सांसद भी इस ‘BBC’ में शामिल हो गए हैं. पत्थरबाजी में कौन-कौन शामिल था, इसकी जांच होनी चाहिए.’
कौन हैं मोहिबुल्लाह नदवी
मोहिबुल्लाह नदवी उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले हैं. वह कई साल से दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं. यह वही मस्जिद है, जहां पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कमाल आजाद, जाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अली अहमद नमाज पढ़ते थे. नदवी का अपने क्षेत्र रामपुर में मुस्लिम वोटरों के बीच खास दबदबा है. वह साल 2025 में इस मस्जिद के इमाम बने थे.
मोहिबुल्लाह नदवी उस वक्त भी चर्चा में आए थे, जब इस मस्जिद में सपा सांसदों की एक बैठक की तस्वीर सामने आई थी. तस्वीरों में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव भी दिखी थीं. मस्जिद में हुई इस सियासी बैठक को लेकर खूब सवाल उठे थे. कई संगठनों ने धार्मिक स्थलों पर ऐसी बैठक को लेकर आपत्ति जाहिर की थी.
अब तक पांच लोग गिरफ्तार
अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हुई पत्थरबाजी में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बवाल में करीब 7-8 लोग जख्मी हुए थे. जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. दूसरे आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियोज की मदद ले रही है. पत्थरबाजी में शामिल लोगों की एक बार पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
9 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
10 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
15 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
17 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
17 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
19 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
19 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
21 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
21 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines