राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बयान जारी किया है। एनआईए ने अपने बयान में बताया कि किस तरह से तहव्वुर राणा का सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण किया गया और अब भारत में उसके खिलाफ ट्रायल चलेगा। यूएस कोर्ट के आदेश के करीब 2 साल बाद मुंबई अटैक के आतंकी को भारत लाया गया।
एनआईए ने कहा कि भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत शुरू की गई कार्रवाई के तहत तहव्वुर राणा को अमेरिका में न्यायिक हिरासत में रखा गया था। राणा ने प्रत्यर्पण को रोकने के लिए कानूनी अड़गे डाले थे, लेकिन आखिरकार उसे भारत लाने का रास्ता साफ हो गया।
कैलिफोर्निया की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 16 मई 2023 को तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का आदेश दिया था। इसके खिलाफ राणा ने नौवीं सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में रिट दायर की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दी। भारत की सुरक्षा एजेंसी द्वारा अमेरिकी सरकार से राणा के लिए सरेंडर वारंट हासिल करने के बाद दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण की कार्रवाई हुई।
एनआईए ने यूएस स्काई मार्शल ‘यूएसडीओजे’ की सक्रिय सहायता से तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को अंजाम दिया, जिसमें भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने मामले को सफल निष्कर्ष तक ले जाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया। तहव्वुर राणा पर डेविड हेडली उर्फ दाउद गिलानी और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) एवं हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी (एचयूजेआई) के आतंकवादियों के साथ मिलकर 2008 में मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। इस आतंकी हमलों में कुल 166 लोग मारे गए और 238 से अधिक घायल हुए।
संबंधित खबरें
दिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइटें
1 hr agoदिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
12 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
14 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
16 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
17 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
18 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
21 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 day agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines