26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आतंकवादी तहव्वुर राणा के मामले में जांच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली। तहव्वुर राणा को यूएस से दिल्ली लाया गया। अमेरिका का विशेष विमान गल्फस्ट्रीम G550 पालम एयरपोर्ट पर लैंड हो गया, जिससे राणा को लाया गया। तहव्वुर राणा की पेशी को लेकर एनएआई कोर्ट में हलचल तेज हो गई है।
अमेरिका द्वारा प्रत्यर्पित किए जाने के बाद कड़ी सुरक्षा में 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा विशेष विमान से भारत पहुंचा। पालम एयरपोर्ट पर एनआईए की टीम उपस्थित है, जो रिमांड में लेकर तहव्वुर राणा को मेडिकल के लिए ले जा रही है। इसके बाद उसे दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : तहव्वुर राणा को दिल्ली लाने के बीच लाल किला-जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में बढ़ी हलचल
आतंकी तहव्वुर राणा की पेश को लेकर जज का स्टाफ अदालत पहुंच गया है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अदालत के आसपास किसी को जाने की इजाजत नहीं है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां उससे कड़ाई से पूछताछ की जाएगी।
गल्फस्ट्रीम G550 एयरक्राफ्ट से लाया गया तहव्वुर राणा
गल्फस्ट्रीम G550 यूएस का बिजनेस जेट विमान है, जिससे तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया। जनरल डायनेमिक्स की गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस इकाई ने जॉर्जिया में इस विमान को बनाया। यूएस की सेना गल्फस्ट्रीम G550 डिजाइन को C-37B और EA-37B कम्पास कॉल के रूप में इस्तेमाल करती है। यह 12,500 किलोमीटर तक की लंबी दूरी का विमान है।
यह भी पढ़ें : कोर्ट के आदेश के करीब 2 साल बाद आया मुंबई हमले का आतंकी, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर NIA का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
26 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
56 mins agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines