Swati Maliwal Crying at Hanuman Temple: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद कमबैक किया है। चुनाव के परिणाम को लेकर सभी बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, लेकिन आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का रिएक्शन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। आज फिर से स्वाति मालीवाल खबरों में हैं, क्योंकि आज वह कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में पहुंची और पूजा-अर्चना की। इस दौरान वह काफी भावुक दिखाई दीं, उनकी आंखें नम दिखीं। इस दौरान उन्होंने अपनी आपबीती भी सुनाई।
‘बुराई का सच्चाई के सामने झुकना तय’
PTI से बात करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि पिछला एक साल मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल साल रहा है। इस पूरे साल में सिर्फ और सिर्फ भगवान ने ही हमारी मदद की है। हमने ये लड़ाई अकेले लड़ी है। मेरा मानना है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में उसे सच्चाई के सामने झुकना ही पड़ता है। आज भगवान की कृपा से ही हम जिंदा हैं। सच्चाई के लिए लड़ पा रहे हैं। हमारे सामने वालों के पास बहुत ताकत है, बहुत पैसा है, अधिकार है और मैंने अकेले ही लड़ाई लड़ी है। भगवान मेरे साथ हैं और आगे भी मेरे साथ रहेंगे… बुराई में इतनी ताकत नहीं होती कि वो सच्चाई को झुका सके।
क्या बोलीं स्वाति मालीवाल की मां?
हनुमान मंदिर से पूजा कर लौटते हुए स्वाति मालीवाल की मां संगीता मालीवाल ने कहा कि मैं भावुक हो रही हूं। मुझे अपनी बेटी के काम पर गर्व है। भगवान हमेशा उसके साथ रहेंगे। मुझे भगवान पर भरोसा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
14 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines