Gujarat Riot Case: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गोधरा दंगों से जुड़े मामले में तीस्ता सीतलवाड को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता की गिरफ्तारी पर 19 जुलाई तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने गुजरात हाईकोर्ट के तीस्ता सीतलवाड़ को रेग्युलर बेल देने से इनकार करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई की। SC ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। और संबंधित पक्षों से 15 जुलाई तक मामले में दस्तावेज दाखिल करने को कहा।
यह भी पढ़ेंः एकनाथ शिंदे गुट के नेता का बड़ा दावा- अजित पवार गुट के आने से हमारे सभी नेता खुश नहीं, पार्टी में बेचैनी है
बता दें कि गुजरात उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में उनकी नियमित जमानत खारिज कर दी थी और उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद तीस्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। फिर 1 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात HC के आदेश पर एक हफ्ते के लिए रोक लगा दी थी।
यह भी पढ़ेंः भाजपा ने पंजाब, तेलंगाना, आंध्र और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानें किसे मिली जिम्मेदारी?
तीन जजों की बेंच ने की सुनवाई
तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई, एएस बोपन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने सुनवाई की। बेंच की अध्यक्षता न्यायमूर्ति बीआर गवई ने की। उधर, सॉलिसिटर जनरल ने कहा था कि यह सामान्य मामला नहीं है। उन्होंने दशकों तक देश और प्रदेश को बदनाम किया।
सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से पूछा- उनका आचरण निंदनीय हो सकता है, लेकिन आज हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या किसी व्यक्ति से एक दिन के लिए भी आजादी छीन ली जानी चाहिए?’
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
9 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines